ब्रेकिंग:

यूपी की कानून व्यवस्था सामूहिक दुष्कर्म का शिकार: अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। मथुरा में प्रतियोगी परीक्षा से लौट रही युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताते हुये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी है।

अखिलेश ने गुरुवार को ट्वीट किया “ उप्र में दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही एक युवती के साथ गैंगरेप व उस पीड़िता के जहर खाने की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। संवेदनहीन भाजपा सरकार बताए कि इस अपराध के दोषियों का एनकाउंटर कब होगा। उप्र में कानून-व्यवस्था ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी है।

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर आगरा से लौट रही युवती के साथ कार में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी थी। मानवाधिकार आयोग ने इस घटना पर गंभीर रूख अपनाते हुये पुलिस को इस मामले की की पड़ताल के आदेश दिये हैं।

Loading...

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ‘हमें पता होना चाहिए कि कब क्या बोलना है’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को ‘ऑपरेशन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com