ब्रेकिंग:

मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही योगी सरकार- प्रियंका गांधी

अशाेक यादव, लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है।

फोन टैपिंग मामले को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर मंगलवार को प्रियंका ने कहा कि फोन टैपिंग छोड़िए, सरकार तो मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक करा रही है। प्रियंका ने सवाल उठाया कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या? इसके साथ ही प्रियंका ने प्रयागराज में चल रहे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला।

प्रियंका गांधी ने कहा कि  मैंने उत्तर प्रदेश की महिलाओं से कहा था कि अपनी शक्ति को पहचानो। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी समझ गए हैं कि महिला खड़ी हो रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घोषणा है 5 सालों से क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि आज चुनाव आया तो ऐसी घोषणाएं क्यों हो रही हैं? प्रियंका ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं कि नरेंद्र मोदी को देश की महिलाओं के आगे झुकना पड़ा।

Loading...

Check Also

लखनऊ की ऐतिहासिक रेजीडेंसी बनेगी सांस्कृतिक पर्यटनका नया केंद्र : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com