ब्रेकिंग:

एक माँ ने दूसरी माँ से लगायी न्याय की गुहार

राहुल यादव, लखनऊ/महोबा। एक ओर राम राज्य का दावा किया जा रहा है। जो वहीं दूसरी ओर महोबा में एक मां आपने बेटे के हत्यारों को सलाखों के पीछे डालने के लिए, अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए दर दर भटक रही है। प्रियंका गांधी ने महोबा की विशाल प्रतिज्ञा रैली में बांदा निवासी अमन त्रिपाठी की मां से मुलाकात की अमन त्रिपाठी की बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई थी. जिसमें अभी तक न्याय नहीं मिला है, अमन त्रिपाठी की माँ से पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुलाकात कराई। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने अमन त्रिपाठी की मां से मिलकर न्याय दिलाने और पूरी मदद का भरोसा दिया और सीबीआई जांच की मांग की.


प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अमन की असमय दुखद हत्या पर न्याय न मिलने पर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि अमन का परिवार भाजपा से जुड़ा था लेकिन सरकार अपराधियों को संरक्षण देकर हत्यारों को बचा रही है, मां एक महीने से न्याय माँग रही है लेकिन अपराधियों को राजनीतिक सरंक्षण दिया जा रहा है। उन्हें न्याय का हक है।

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को सीधे तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल खत्म है ,

Loading...

Check Also

लखनऊ की ऐतिहासिक रेजीडेंसी बनेगी सांस्कृतिक पर्यटनका नया केंद्र : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com