
नई दिल्ली। चीन के मंगल अंतरिक्षयान के रोवर ‘चुरोंग’ ने शनिवार को मंगल ग्रह पर उतरने में सफलता पायी। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रबंधन ने यह जानकारी दी है। मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक अपना रोवर उतारने वाला चीन दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इससे पहले यह कारनामा अमेरिका ने किया था।
चीन के अंतरिक्षयान का नाम तियानवेन-प्रथम है जो पिछले साल जुलाई में प्रक्षेपित हुआ था। इसमें जो रोवर मौजूद हैं, उसे ‘चुरोंग’ नाम दिया गया है। इस रोवर का नाम चीन के पौराणिक अग्नि और युद्ध के देवता के नाम के ऊपर चुरोंग रखा गया। जो मंगल की सतह पर उतरकर मंगल की जलवायु और भूविज्ञान पर काम करेगा।
रोवर एक छोटा अंतरिक्ष रोबोट होता है जिनमें पहिए लगे होते हैं। चुरोंग छह पहियों वाला रोवर है। यह मंगल के यूटोपिया प्लेनीशिया समतल तक पहुंचा है जो मंगल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध का हिस्सा है। चीन ने इस रोवर में एक प्रोटेक्टिव कैप्सूल, एक पैराशूट और रॉकेट प्लेफॉर्म का इस्तेमाल किया है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat