ब्रेकिंग:

भीषण गर्मी से परेशान हुए लोग, कई जिलों में तापमान पहुंचा 46 के पार

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेशवासी बीती रिलृवार को भी लू से काफी परेशान रहे। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के हिसाब से बीते रविवार सबसे ज्यादा गर्मी बांदा में पड़ी।

बता दें, बांदा में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा झांसी में 46.1, प्रयागराज में 46, आगरा में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में लू का प्रकोप 8 जून तक जारी रहेगा। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल पूर्वी यूपी और इससे सटे इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र निचले स्तर पर बना हुआ है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 जून से मौसम में बदलाव होगा और पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। यूपी में 25 जून तक मानसून के आने की संभावना है।

Loading...

Check Also

उप्र का जिला घरेलू उत्पाद अनुमान वर्ष 2022-23 का आंकलन मॉडल बना राष्ट्रीय प्रेरणा स्रोत, राजस्थान सरकार ने भेजा वरिष्ठ अधिकारियों का अध्ययन दल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com