ब्रेकिंग:

भारतीय स्टेट बैंक के एक प्रबंधक ने नोटबंदी के दौरान आरबीआई को भेज दिये जाली नोट

लखनऊ: भारतीय रिजर्व बैंक( आरबीआई) को जाली मुद्रा भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय स्टेट बैंक के एक प्रबंधक पर मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि प्रबंधक ने कथित रूप से जाली मुद्रा स्वीकार की और पिछले साल इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक को भेज दिया. पुलिस ने आज बताया कि आरबीआई की कानपुर शाखा के प्रबंधक एस. कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.आरोप है कि उन्होंने केंद्रीय बैंक को1,000 रुपये और 500 रुपये के जाली नोट भेजे थे. उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है.

गौरतलब है कि सरकार इस समय कालेधन और जाली नोटों को खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा है. नोटबंदी के समय भी दावा किया गया था कि इस फैसले से कालेधन और जालीनोटों को रोकने पर मदद मिलेगी. लेकिन इसके बाद जैसे ही बाजार में 2000 हजार के नए नोट आए उससे मिलत-जुलते जाली नोट आने लगे थे. फिलहाल इस नए मामले में जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस मामले के तार कहां तक जुड़े हुए हैं.  आरोप है कि प्रबंधक ने कथित रूप से जाली मुद्रा स्वीकार की और पिछले साल इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक को भेज दिया. पुलिस ने आज बताया कि आरबीआई की कानपुर शाखा के प्रबंधक एस. कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Check Also

लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दिसम्बर 2025 संरक्षा पुरस्कार वितरित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार 20 जनवरी 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com