ब्रेकिंग:

भारत की सुहाना सैनी ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर ट्यूनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सुहाना सैनी ने ट्यूनीशिया की राजधानी में चल रही डब्ल्यूटीटी (विश्व टेबल टेनिस) यूथ कंटेंडर ट्यूनिस 2022 चैंपियनशिप में अंडर -19 लड़कियों के सेमीफाइनल में  एलेना जहरिया से हारने के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया।

हरियाणा की इस खिलाड़ी ने रोमानिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें  11-9 9-11 10-12 11-13 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी के पास तीसरे और चौथे गेम में वापसी का मौका था लेकिन अंडर -19 वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया। सुहाना ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में मिस्र की फरीदा बदावी को एकतरफा मुकाबले में 11-9 11-4 11-8 से हराया था।

Check Also

जिज्ञासा कप – सीजन 1, मैच – 1 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने मास्टर ब्लास्टर्स को 169 रनों से हराया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : ग्राउंड जिज्ञासा क्रिकेट एकेडमी मोहनलालगंज लखनऊ में मंगलवार खेले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com