ब्रेकिंग:

भारत की पहली स्वदेशी एंटी रेडिएशन मिसाइल ‘रुद्रम’ का सफल परीक्षण

अशाेक यादव, लखनऊ। देश में ही बनी नयी पीढ़ी की एंटी रेडिएशन मिसाइल ‘रुद्रम’ का आज ओडिशा के व्हीलर द्वीप से आज सफल परीक्षण किया गया। रूद्रम पहली स्वदेशी विकिरण रोधी मिसाइल है।

इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने वायु सेना के लिए विकसित किया है। रूद्रम को आज सुखोई -30 लड़ाकू विमान से दागा गया और इसने विकिरण लक्ष्य पर अचूक निशाना साधा।

अभी इस मिसाइल के लिए सुखोई- 30 को लांचिंग प्लेटफार्म के रूप में चुना गया है और यह लांचिंग स्थिति के अनुसार अलग-अलग रेंज तक मार करने में सक्षम है।

इस परीक्षण की सफलता के साथ ही देश ने दुश्मन के रडार, संचार स्थलों और विकिरण आधारित अन्य लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी की विकिरण रोधी मिसाइल विकसित करने की क्षमता हासिल कर ली है।

Check Also

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने शाहगढ़ में ‘ग्राम चौपाल’ एवं ‘स्वयं सहायता समूह’ कार्यक्रम को संबोधित किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आजमगढ़ : गुरुवार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com