
अशाेेेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 13 साल की मासूम किशोरी के साथ हुए गैंगरेप और क्रूरता को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाओं और बच्चियों का उत्पीड़न चरम पर है और प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी देख रही है।
दरअसल अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपा काल में उत्तर प्रदेश की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है। बलात्कार, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है?
इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा है कि लखीमपुर में बच्ची के साथ हैवानियत का मतलब ये है कि प्रदेश में अपराध बेकाबू होता जा रहा है, लॉकडाउन में भी सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पाई है। इसके अलावा उन्होंने अलीगढ़ के विधायक और पुलिस विवाद पर भी कहा कि मुख्यमंत्री सदन में कहेंगे कि ठोको तो विधायक पुलिस को और पुलिस विधायक को ठोक रही है, ये सिखा कौन रहा है?
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बच्चे को सम्मानित भी किया है। दरअसल कन्नौज में 7 साल की बच्ची को पानी में डूबने से बचाने वाले बच्चे को अखिलेश यादव ने पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उस बच्चे को पूर्व सीएम की ओर से 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat