ब्रेकिंग:

भाजपा ने लगाया एक वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने ख़बरों की एक वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा , “यह समाचार वेबसाइट भारत को बदनाम कर रही है। इस वेबसाइट को विदेशों से वित्तीय सहायता मिलती है। यह वेबसाइट अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है।”

उन्होंने कहा, “इस वेबसाइट से संबंधित एक खबर आपने पढ़ी होगी कि करोड़ों रुपये विदेशों से संदिग्ध रूप से हिंदुस्तान में आए हैं उसका एक ही मकसद है कि भारत सरकार को नाकाम बताकर विदेश की कुछ ताकतों का एजेंडा चलाना।

आज इस समाचार वेबसाइट के बारे में जो तथ्य सामने आया है, इससे एक बात स्पष्ट है कि ‘टूलकिट’ केवल भारत के कुछ राजनीतिक दल चला रहे हैं, ऐसा नहीं है। बल्कि भारत के बाहर भी एक ऐसी साजिश हो रही है, जो इस ‘टूलकिट’ का हिस्सा है।”

संबित पात्रा ने कहा कि हमारी वैक्सीन नीति को बदनाम किया जाए, यह कुचेष्टा कुछ लोगों, कुछ संस्थाओं और कुछ ‘पोर्टल्स’ ने की है। इस समाचार वेबसाइट को बाहरी ताकतें पैसा भेजती थीं। ये ‘पीपीके’ नाम की कंपनी के अंतर्गत आती है। इन्होंने करोड़ो रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को स्वीकार किया। इसमें मुख्य रूप से विदेश के तीन लोग सम्मिलित थे। इसके अलावा करीब 30 करोड़ रुपये इन्होंने विदेशों की अलग-अलग एजेंसियों से प्राप्त किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया की चादर ओढ़कर पोर्टल चलाने वाले कुछ तथाकथित कार्यकर्ता हैं, जिनके साथ कुछ विदेशी ताकतें हैं और भारत के कुछ बड़े राजनीतिक दलों के नेता भी हैं। इनका एक समूह बना है। पूरे सामंजस्य के साथ ये काम करते हैं, इनका मकसद होता है देश में भ्रम, अराजकता फैलाना।

Loading...

Check Also

पश्चिम मध्य रेल में महाप्रबंधक शोभना द्वारा शपथ दिलाकर मनाया जा रहा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com