ब्रेकिंग:

भाजपा ने किसानों और नौजवानों के साथ किया धोखा, नौजवान और किसान ही भाजपा को सत्ता की कुर्सी से उतारेंगे: अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों और नौजवानों के साथ धोखा किया है। इसलिए भाजपा को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। नौजवान और किसान ही भाजपा को सत्ता की कुर्सी से उतारेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर सपा और महानदल की संयुक्त किसान महापंचायत में बोल रहे थे। इस दौरान महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश में किसान सरकार के खिलाफ हैं, कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार को चिंता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। दिल्ली में आंदोलन के दौरान 250 से अधिक किसानों की जान जा चुकी है लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं गया।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अपमानित कर रही है। उन्हें देशद्रोही और आतंकवादी कहा गया। यहां तक कि चीन और पाकिस्तान का एजेंट भी कह दिया गया। कासगंज में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों के साथ-साथ नौजवान भी बड़ी संख्या में हैं। 

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम कहते हैं एमएसपी थी, एमएसपी है और एमएसपी रहेगी। ये कैसा झूठ है। उन्होंने कहा कि किसान को 1000-1200 रुपये में अपना धान बेचना पड़ा और किसानों को धान की एमएसपी भी नहीं मिली। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कालाधन, नोटबंदी, भ्रष्टाचार को लेकर भी केंद्र सरकार तीखे प्रहार किए। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार में हमने लैपटॉप बांटे, लेकिन भाजपा सरकार लैपटॉप नहीं बांट रही। क्योंकि मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते। 

अखिलेश ने यह भी कहा कि वह आने वाले चुनावों में किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ समझौता नहीं करेंगे। वह करेंगे भी तो क्षेत्रीय पार्टी के साथ समझौता करेंगे। महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने कहा कि 2022 में महानदल समाजवादी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने का लक्ष्य तय कर चुका है। 

किसान महापंचायत को पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

Loading...

Check Also

बनारस रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण अनुकूल करने हेतु “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएँ” का मंचन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com