रियो डे जनेरियो: ब्राजील के साओ गोंकालो इलाके में एक बार के बाहर हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए हैं। ब्राजील सिटी अग्निशामक विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह घटना साओ गोंकालो में हुई जहां एक अंजान व्यक्ति ने कार के भीतर से बार के बाहर मौजूद लोगों पर अंधाधुन गोलियां चला दी। घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो ने हस्तपताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया तथा अन्य 7 घायलों को उपचार के लिए पास के हस्तपताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार गोलीबारी के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने एक दूसरे बार के बाहर जा कर गाड़ी रोक दी और बन्दुक की नौक पर वहां मौजूद लोगों से उनके मोबाइल फोन तथा अन्य वस्तुएं छीन ली। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे है तथा अपराध का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामला ड्रग तस्करी को लेकर है जबकि वहां मौजूद लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर केवल परिवार और दोस्त मौजूद थे। ब्राजील सिटी अग्निशामक विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह घटना साओ गोंकालो में हुई जहां एक अंजान व्यक्ति ने कार के भीतर से बार के बाहर मौजूद लोगों पर अंधाधुन गोलियां चला दी।
Check Also
दावोस में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ ऊर्जा, एआई और रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दावोस : उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल, वित्त एवं संसदीय कार्य …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat