ब्रेकिंग:

बुर्किना फासो: इस्लामी आतंकी हमले में 80 की मौत, राष्ट्रपति ने घोषित किया 3 दिन का शोक

औगाडौग। अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी हिस्से में आतंकवादियों के हमले में 80 लोग मारे गए है। संचार मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने गुरूवार देर रात कहा कि ताजा जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने 65 नागरिक की हत्या कर दी हैं।

इस हमले में कथित तौर पर 15 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए है। एआईबी समाचार एजेंसी ने बुधवार रिपोर्ट दी थी कि उत्तरी प्रांत सौम में हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए है। बुर्किना फासो का उत्तरी भाग 2016 से अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठनों से जुड़े इस्लामी समूहों की गतिविधियों से पीड़ित है।

Check Also

वेनेज़ुएला पर अमेरिका सैन्य हमले और राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ़्तारी सही या गलत, एक वैश्विक विवाद…….

डॉ. अतुल मलिकराम, इंदौर : वैश्विक राजनीति में एक नया, बेहद विवादास्पद तथा इतिहास बनाने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com