ब्रेकिंग:

बीच किनारे क्रिकेटर पति संग अनुष्का की सेल्फी, तस्वीर में विरुष्का का दिखा रोमांटिक अंदाज

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। बिजी शेड्यूल के बीच भी विरुष्का खुद के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। बीते दिनों ही ये कपल वेस्टइंडीज के दौरे से मुंबई वापस लौटा है। जहां विराट ने अपनी टीम के खिलाफ टी 20, 50 ओवर और टेस्ट मैच खेले थे। इस वेस्टइंडीज के दौरे के दौरान विरुष्का क्वालियटी टाइम स्पेंड करते दिखे थे। इसी बीच इस कपल की उस दौरान की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में विराट जहां शर्टलेस हैं, वहीं अनुष्का बिकिनी में बोल्ड दिख हैं। तस्वीर में अनुष्का एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और कोहली उनकी गोद में लेटकर पोज दे रहे हैं।  इस तस्वीर को विराट ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। फैन्स विराट-अनुष्का की इस रोमांटिक तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। कोहली की पोस्ट पर फैन्स प्यार भरे कॉमेंन्ट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, प्यार हो तो ऐसा हो, इन दोनों लव बर्ड्स की तरह। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, श्सुपर कपल, दुआ है हमेशा साथ रहें। फिल्मों की बात करें तो अनुष्का बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में दिखीं थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म के बाद अनुष्का ने अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com