अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर (SAKSHAM) ने टेक्निशियन, मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आवेदन करें.
पद का विवरण
कुल 917 पदों पर आवेदन मागें गए हैं. जिसमें टेक्निशियन, ड्राइवर, मैनेजर समेत कई पद शामिल है.
योग्यता
हर पद के कार्य के अनुसार उम्मीदवारों की योग्यता तय की गई है. इसमें 8वीं, 10वीं, डिप्लोमा, बैचलर डिग्री से लेकर मास्टर डिग्री किए हुए उम्मीदवारों इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 55 साल होनी चाहिए.
आवेदन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई आवेदन फीस तय नहीं की गई है.
अंतिम तारीख
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर शाम 5 बजे है.
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
जॉब लोकेशन
चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार में होगी.
पे- स्केल
पदों के अनुसार पे-स्केल तय किए गए हैं. पे-स्केल से जुड़ी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
कैसे करें आवेदन
जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं वह www.sids.co.in पर जा सकते हैं.
Check Also
मंत्री राकेश सचान ने एमएसएमई, खादी एवं हथकरघा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat