
कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस 25 जनवरी यानी सोमवार दोपहर को मृत पाई गईं। वे बेंगलुरु स्थित वृद्धआश्रम में रह रही थीं।
जयश्री रमैया के इस दुनिया को अलविदा कह जाने के बाद उनके फैन्स के बीच और कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी उनकी मौत पर अफसोस जता रहे हैं और जयश्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस बीते काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थीं। बेंगलुरु में ही उनके डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। जयश्री बीते साल 2020 से ही परेशानियों का सामना कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने इस बात का संकेत दिया था कि वो मानसिक रूप से खुद को ठीक नहीं महसूस कर रही है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat