फर्रुखाबाद। बाबा की अस्थियों को विसर्जित करने परिवार सहित आया युवक गंगा में अचानक डूब गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका फिलाहल पता नही चला है। पुलिस तलाश इ जुटी है। जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज हठफोजी निवासी मनोज कुमार सिंह के पिता बाबूराम की मौत हो गयी थी। वह अपने बड़े भाई अमर सिंह,बहन किरन देवी, 23 वर्षीय पुत्र शिवम प्रताप सिंह आदि के साथ बुलेरो से पांचाल घाट गंगा तट पर उनकी अस्थियों का विसर्जन करने आये थे। अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के बाद सभी लोग पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने लगे। मनोज का पुत्र शिवम बुलेरो चालक रविफजीत पुत्र मुन्ना सिंह के साथ गंगा में नहाने के लिए उतरा।
तभी अचानक दोनों गहरे पानी में चले गये। चालक किसी तरह बच गया। लेकिन शिवम गंगा के गहरे पानी में डूब गया। शिवम के गंगा में डूबने से हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके आधे घंटे के बाद पांचाल घाट चौकी का सिपाही व एक घंटे के बाद चौकी इंचार्ज अंकुश राघव मौके पर पंहुचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से शिवम की तलाश शुरू करायी। खबर लिखे जाने तक शिवम का कोई पता नही चला। जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज हठफोजी निवासी मनोज कुमार सिंह के पिता बाबूराम की मौत हो गयी थी। वह अपने बड़े भाई अमर सिंह,बहन किरन देवी, 23 वर्षीय पुत्र शिवम प्रताप सिंह आदि के साथ बुलेरो से पांचाल घाट गंगा तट पर उनकी अस्थियों का विसर्जन करने आये थे। अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के बाद सभी लोग पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने लगे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat