सरोजनीनगर, लखनऊ:
बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा की सभी तैयारियां पूरी होने के बाद भी श्राइन बोर्ड के द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा 2021 स्थगित किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के समस्त भंडारा संगठनों जिनमें श्री बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल राजाजीपुरम लखनऊ अध्यक्ष सतीश बिंद्रा ,श्री बर्फानीस्वर महादेव सेवा समिति बाराबंकी के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ,श्री अमरनाथ सेवा संस्थान अमीनाबाद लखनऊ के महामंत्री ओमप्रकाश निगम ,श्री बाबा केदार नाथ सेवा समिति लखनऊ अध्यक्ष प्रियंक शुक्ला,श्री शिव पार्वती बर्फानी सेवा संस्थान लखनऊ अध्यक्ष अरुणेंद्र मौर्य एवं शिव भक्तों के द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा 2021 के बहाल किए जाने हेतु गांधी प्रतिमा हजरतगंज पर दिनांक 1 जुलाई 2021 को प्रातः 11:00 बजे_सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं शिव भक्त जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को संबोधित निवेदन पत्र जिला अधिकारी लखनऊ के माध्यम से देंगे । यह जानकारी श्री बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल राजाजीपुरम लखनऊ के राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार अग्रवाल ने दी ।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat