ब्रेकिंग:

बाप बाहर, घर में तीन-तीन जवान बच्चों ने लगा ली फांसी


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। लखीमपुर खीरी मेंं शहर के मोहल्ला शांतिनगर में रहने वाले आदित्यश्वर कृषि विभाग में कर्मचारी थे। करीब एक साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को आदित्यश्वर लखनऊ गए हुए थे। उनकी बेटी प्रीति (28) बेटा गगन (35) व बेटा पवन (32) घर पर अकेले थे। शुक्रवार की शाम जब आदित्यश्वर घर वापस पहुंचे तो उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और आवाज भी दी। लेकिन जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो वह किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। देखा तो बरामदे में बेटी प्रीति, बेटा गगन व पवन के शव साड़ी के सहारे लटक रहे थे। यह देख कर आदित्यश्वर ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सीओ सिटी विजय आनंद शहर कोतवाल अजय मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच गए और शवों को नीचे उतरवाया। एक साथ तीनों के सुसाइड कर लेने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पिता भी इस घटना के पीछे का कारण नहीं बता पा रहा है।तीन-तीन जवान बच्चों की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। आस-पास के लोग भी कुछ बता पाने की स्थित में नहीं थे। सबको पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Loading...

Check Also

लखनऊ की ऐतिहासिक रेजीडेंसी बनेगी सांस्कृतिक पर्यटनका नया केंद्र : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com