
अशाेेेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बीते सोमवार देर रात एक न्यूज चैनल के पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 अर्रोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार रतन सिंह को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
इस मामले में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि इस मामले में मुख्य 10 आरोपी में से अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील सिंह समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात को दो पक्षों के बीच जमीनी रंजिश की वजह से अंजाम दिया गया है।
वहीं परिजनों का भी कहना है पुलिस ने इस मामले में लीपापोती की है। पुलिस ने ऊपर के अधिकारियों को ग़लत जानकारी देकर गुमराह किया गया। मृतक के पिता ने बताया कि पत्रकार रतन सिंह की उनके पट्टीदारों से पुरानी रंजिश थी।
इस मामले में पहले ही 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। घटना के बाद बलिया पुलिस ने फेफना के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी (आजमगढ़ रेंज) सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि मृतक एक पत्रकार थे।
लेकिन उनकी हत्या के पीछे पत्रकारिता का कोई लेना देना नहीं है। इस वारदात को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि बलिया जनपद के फेफना थाने क्षेत्र में सोमवार देर रात हौसला बुलन्द बदमाशों ने एक टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पत्रकार ने गांव के प्रधान के घर में जाकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। पत्रकार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह का गांव में पुराना मकान है, जहां पाटीदारों से विवाद चलता है। वहीं पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat