सोनभद्र: करमा के तिलौली गांव में पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर अपने पति पर जानलेवा हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मारपीट की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। पति ने मारपीट के साथ ही केरोसिन डालकर जलाने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। तिलौली गांव निवासी अशोक मौर्य (40) ने बताया कि उसकी पत्नी तथा दो पुत्र और एक पुत्री ने मिलकर उसे लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। साथ ही जलाने का प्रयास भी किया।
इतना ही घायल होकरे गिरने पर बेसुध स्थिति में नायलॉन की रस्सी से गला घोटकर जान से मारने का पूरा प्रयास किया। अशोक मौर्य के भाई राजकुमार मौर्य ने बताया कि उसके घर से कुछ ही दूरी पर उसका घर है। पड़ोसियों ने राजकुमार से कहा कि उसके बड़े भाई अशोक मौर्य को पारिवारिक विवाद में बुरी तरह से मारा पीटा जा रहा है। अपने बड़े भाई को बचाने के लिए राजकुमार उसके घर की ओर दौड़ गए। वहां जमीन पर अचेत अवस्था में अशोक पडे थे। मामला पूछे जाने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। राजकुमार ने डायल 100 को फोन लगाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने करमा थाना पुलिस को भी सूचित कर दिया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat