ब्रेकिंग:

बघेल ने की सीजी की पहली सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 अधिकारियों के किए तबादले

रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। उन्होंने 42 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें मंत्रालय से लेकर जिला कलेक्टर तक का ट्रांसफर किया गया है। रविवार रात 1.15 बजे जारी आदेश के अनुसार सरकार ने 42 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले हैं। प्रदेश में पहली बार एसा हुआ है कि, जब आधी रात को एक साथ इतनी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इस सूची में पिछली सरकार के करीबी रहे कई अफसरों को लूप लाइन में भेजा गया है। वहीं जिन कलेक्टर के खिलाफ चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था, उन पर भी गाज गिरी है। एसके कुजूर को एसीएस कृषि के साथ-साथ उद्योग और वाणिज्य का भी जिम्मा दिया गया है। वहीं आरपी मंडल और भी पॉवरफुल हुए हैं। जारी सूची के अनुसार यशवंत कुमार को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है।

पदुम सिंह एलमा को नारायणपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। संजय अलंग को बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। नीलेश क्षीरसागर को जशपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। रायगढ़ की कलेक्टर शम्मी आबिदी को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड बनाया गया है। अंकित आनंद को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार को मंत्रालय भेज दिया गया है। नारायणपुर के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा का दंतेवाड़ा भेजा गया है। जशपुर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। महासमुंद कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है। जबकि बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा बनाया गया है।

Loading...

Check Also

यूक्रेन के ‘स्पाइडर वेब’ ऑपरेशन ने रूसी बॉम्बर्स को हज़ारों कि.मी. घुसकर किया तबाह, दुनियां अचंभित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : 1 जून को, 100 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन्स ने रूस …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com