लखनऊ। प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद और फैजाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम के नाम बदले जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। कुछ समय पहले सरकार ने इन शहरों के नाम बदलने के आदेश जारी किए थे। जारी आदेश में शासन ने कहा है कि फैजाबाद- अयोध्या नगर निगम का अब नया नाम अयोध्या नगर निगम होगा। इसी प्रकारण फैजाबाद विकास प्राधिकरण का नाम भी बदल गया है। फैजाबाद विकास प्राधिकरण अब अयोध्या विकास प्राधिकरण के नाम से जाना जाएगा। इसी प्रकार एक अन्य आदेश में कहा गया है कि इलाहाबाद विकास प्राधिकरण को अब प्रयागराज विकास प्राधिकरण के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा इलाहाबाद नगर निगम का नया नाम अब प्रयागराज नगर निगम होगा। बातते चलें कि राज्य सरकार ने बीते दिनों कई जिलों के नाम और बदले जाने हैं। इन सभी स्थानों के विभिन्न विभागों के नाम बदले जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। फैजाबाद विकास प्राधिकरण अब अयोध्या विकास प्राधिकरण के नाम से जाना जाएगा। इसी प्रकार एक अन्य आदेश में कहा गया है कि इलाहाबाद विकास प्राधिकरण को अब प्रयागराज विकास प्राधिकरण के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा इलाहाबाद नगर निगम का नया नाम अब प्रयागराज नगर निगम होगा। बातते चलें कि राज्य सरकार ने बीते दिनों कई जिलों के नाम और बदले जाने हैं। इन सभी स्थानों के विभिन्न विभागों के नाम बदले जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
Check Also
86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के दूसरे दिन एजेंडा विषयों पर व्यापक चर्चा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लखनऊ में चल रहे 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat