सीतापुर। जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक बाइक सवार पर शु्क्रवार को मौत के घाट उतार दिया। स्कूटी सवार सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइ क सवार को रोक लिया। इससे पहले कि बाइक सवार कुछ समझ पाता ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हत्यारों ने राउंड फायर किया। गोली लगते ही बाइक सवार गिर गया। इसके बाद हमलावर हवा में फायर करते हुए मौके से निकल भागे। मामला बट्सगंज मोहल्ले का है। यहां शुक्रवार को सरेशाम मोहम्मद सादिक उर्फ पप्पू (55) गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मन्नी चैराहा के पास जनता इंटर कॉलेज का रहने वाला था। वह बाइक से कहीं जा रहा था।
उजागर लाल इंटर कॉलेज के करीब स्कूटी सवार सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक को रोक लिया। इससे पहले कि बाइक सवार कुछ समझ पाता। स्कूटी सवारों ने तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही बाइक सवार गिर गया। उसके गिरने के बाद हमलावर हवा में फायर करते हुए मौके से निकल भागे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर को लेकर जिला अस्पताल भागी। रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सादिक को तीन गोलियां लगी हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सादिक को कितनी गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवारजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर मृतक की पत्नी महजबी ने अपने ही देवर सन्ने उर्फ सफीक पर हत्या करने या फिर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया है। इधर, सूचना पाते ही एएसपी मधुबन सिंह व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 18सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी मृतक के भाई पर ही हत्या का आरोप लगा रही है। कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हत्यारों ने करीब आठ राउंड फायर किया है। मोहम्मद सादिक को मौत के घाट उतारने के बाद भी हत्यारे हवा में फायर करते हुए भागे हैं। कोई भी उनका पीछा करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कॉलेज के पास हुई इस वारदात ने क्षेत्र के बाशिंदों को झकझोर कर रख दिया है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat