फर्रुखाबाद। मंडल रेलवे प्रबन्धक ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुवार को सीआरएस का ट्रायल होना है।जिसको लेकर अधिकारी एलर्ट पर है। जल्द कल्याणपुर से फर्रुखाबाद 178 किलोमीटर तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी । फर्रुखाबाद से कानपुर विधुत रेल सेवा शुरू होनी है। सीआरएस (सेफ्टी आफ रेलवे कमिश्नर) का दौरा है। सीआरएस के आने के एक दिन पूर्व डीआरएम (मंडल रेल प्रबन्धक) दिनेश कुमार सिंह ने अपने अधिकारियों के साथ फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का दौरा किया।उन्होंने मुख्य द्वारा पर लगे पुराने स्वागत बोर्ड को दुरस्त करने के निर्देश दिये।
इसके साथ ही प्लेटफार्म, शौचालय, टिकट खिड़की आदि भी चेक की। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीआरएम नें बताया कि कानपुर से फर्रुखाबाद के लिए आगामी दो महीने के भीतर विधुतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। जिसके चलते जुलाई के अंत तक इलेक्ट्रिक रेल सेवा शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि मथुरा से कासगंज के बीच विधुतीकरण का कार्य पूर्ण होने के साथ ही सीआरएस का निरीक्षण भी हो चुका है। वहां इलेक्ट्रिक रेल सेवा शुरू कर दी जायेगी। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय एके सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल शाह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक नीतू व फर्रुखाबाद स्टेशन अधीक्षक वाई के शाक्य आदि रहे।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat