ब्रेकिंग:

फरीदाबाद के डीसीपी ने गोली मारकर की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

फरीदाबाद: फरीदाबाद में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज सुबह खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम कपूर ने अपने घर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. पुलिस ने इस संबंध में कहा विक्रम कपूर की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. मामले की पड़ताल जारी है.

फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुबे सिंह ने एक बयान में कहा, ” बहुत दुख के साथ यह आपको सूचित किया जा रहा है कि कि एनआईटी फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने सुबह 6:00 बजे पुलिस लाइंस, सेक्टर- 30 फरीदाबाद में अपने आवास पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.” बता दें कि विक्रम कपूर फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन के डीसीपी थे. पुलिस ने इस संबंध में कहा विक्रम कपूर की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. मामले की पड़ताल जारी है.फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुबे सिंह ने एक बयान में कहा, ” बहुत दुख के साथ यह आपको सूचित किया जा रहा है कि कि एनआईटी फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने सुबह 6:00 बजे पुलिस लाइंस, सेक्टर- 30 फरीदाबाद में अपने आवास पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली.

Check Also

मकर संक्रांति पर्व के दौरान प्रयाग एवं फाफामऊ जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : मकर संक्रांति पर्व पर यात्रियों की संभावित …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com