ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। वो इन दिनों लंदन में हैं। आए दिन एमी तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ जाती है। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एमी ब्लैक आउटफिट में स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीर में वो स्टाइलिश अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वो व्हाइट लेस टॉप और ब्लू बॉटम्स में धूप का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक अन्य फोटो में वो यैलो ब्रा के साथ फ्लॉवर प्रिंटेड धोती पहने हुए बाग में पोज दे रही हैं।
इस तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रही हैं। एमी के इन लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में उनकी हॉटनेस देखते ही बन रही हैं। बता दें कि एमी ने 1 जनवरी को बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयियोटौ के साथ सीक्रेट सगाई कर सबको हैरान कर दिया। बीते दिनों उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। एमी शादी से पहले मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही एमी अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। आए दिन बेबी बंप के साथ वो जिम में वर्कआउट करती नजर आ जाती हैं।
बता दें कि एमी जैक्सन अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू संग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो ये कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। इस कपल ने शादी के लिए ग्रीस को चुना है। एमी बीच साइड वेन्यू चाहती थीं। बीच के पास स्थित किसी विला में एमी और जॉर्ज क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एमी आखिरी बार 2.0 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत और अक्षय कुमार अहम किरदार मे थे। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म एक दीवाना था से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो फ्रीकी अली और सिंह इज ब्लिंग में भी नजर आईं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat