एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक कलर की फ्रंट कट ड्रेस में हाॅट अवतार में दिख रही हैं। इस ड्रेस में नेट भी लगा है। मिनिमल मेकअप,ब्राउन लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। इस दौरान प्रियंका ने छोटे से ईयरिंग्स और ब्लैक हील कैरी की है। वहीं निक की बात करें तो वह फ्राॅर्मल सूट में हैडसम लग रहे हैं। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि ये तस्वीरें निक की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री फिल्म Chasing Happiness के प्रीमियर की हैं।
इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में जोनस ब्रदर्स के बचपन से लेकर अब तक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। उनके पैशन म्यूजिक करियर सभी के बारे में इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को पता चलेगा। इस डॉक्यूमेंट्री की खास बात यह है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं जो ट्रेलर में देखा जा सकता है। डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर 9 मई को रिलीज हो चुका है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा की झलक नजर आई है। डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की झलक दिखाई गई हैं। सिर्फ यह नहीं जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर भी इस ट्रेलर में नजर आई हैं। इसमें जोनस ब्रदर्स की कुछ ऐसी वीडियोज भी हैं जिसे किसी ने आज तक नहीं देखा होगा। यह डॉक्यूमेंट्री 4 जून को रिलीज होने वाली है।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat