एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंमट पर एख वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह अपने फैंस को जिंदगी के 5 सबसे जरूरी सबक सिखा रही हैं। यह वीडियो जीवन का ऐसा मजेदार ज्ञान दे रहा है जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। प्रियंका ने भी बड़े ही कूल मूड में इस वीडियो को बनाया है। प्रियंका का ये वीडियो काफी मजेदार है। इसके साथ ही उन ट्रोलर्स के लिए सबक भी है जो चाहते हैं कि दुनिया उनके हिसाब से चले। खास बात यह है कि ये 5 सबक भले ही मजाकिया अंदाज में हैं, लेकिन गहरी सीख देते हैं। पहली सीख में प्रियंका कह रही हैं- हमेशा बड़े बनो..अपनी स्कर्ट से भी ज्यादा। दूसरे सबक में प्रियंका बता रही हैं- कुछ छुपाने की जरूरत नहीं हैं।
इस दौरान प्रियंका उस गेटअप में नजर आईं जिसमें उन्होंने बिना ब्लाउज के साड़ी कैरी की थी। इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी की गई थी। यूजर्स ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि हॉलीवुड में फिट होने के लिए वल्गैरिटी की हद पार कर रही हैं। लेकिन शायद प्रियंका ने अपने इस टिप से अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है। तीसरे सबक में प्रियंका कहती है-साड़ी नॉट सॉरी। इस लिहाज से देखा जाए तो प्रियंका ने अपने इस सबक के जरिए उन ट्रोलर्स को जवाब देने की कोशिश की है। चैथे सबक में प्रियंका कह रही हैं- मेक सम नॉइस और पांचवा सबक भी कुछ इसी तरह है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में द स्काई इज पिंक की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक असली कहानी पर आधारित है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर में रिलीज होगी।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat