ब्रेकिंग:

प्रसपा: भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों से जनता के हर वर्ग में असंतोष, किसानों को नहीं मिल पा रहा फसलो का मूल्य

उरई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू करी दी है। इसी क्रम में दीपू त्रिपाठी उरगांव को चित्रकूट जनपद का प्रभारी नियुक्त किया है जिससे शिवपाल यादव फैैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दीपू त्रिपाठी ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गरीबों, किसानों, शोषितों के हक की लड़ाई लड़ रहे है। गरीबों और किसानों सहित आमजन के उत्थान के लिए पार्टी से जुड़ा हर व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार में जवानों एवं किसानों तथा गरीबों की उपेक्षा हुई है। भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों से जनता के हर वर्ग में असंतोष व्याप्त है।

छुट्टा जानवर किसानों की मुसीबत बने हुए हैं, फसलें बर्बाद हो रही हैं, किसानों को फसलो का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह घर-घर जाकर लोगों को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएं। इस मौके पर प्रदेश सचिव बलवान गुर्जर, प्रदेश सचिव अनुज कौशिक, जिलाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामजीवन याज्ञिक,जिला उपाध्यक्ष लाखन निरंजन, आशीष त्रिपाठी नगर अध्यक्ष उरई, माधव यादव कोंच, लकी खान जालौन, दीपेश निरंजन, महेंद्र वीरपुरा आदि उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

विरोधियों को साध गए मंत्री शर्मा, रायबरेली की राजनीति में विछा दी नई बिसात

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / रायबरेली : प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com