ब्रेकिंग:

प्रधानमन्त्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना भारतीय गरीबों के साथ मजाकः अखिलेश यादव

 

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में चिकित्सा सेवाओं को लेकर योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं पटरी से उतर चुकी हैं। भाजपा की आयुष्मान भारत योजना में भी गरीबों का इलाज मजाक बन गया है।

अस्पतालों से बिना इलाज और दवाइयों के मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ तो रोज होती है लेकिन मरीजों को देखने के लिए डाक्टर नही हैं। जनऔषधि केन्द्र दिखावा मात्र बन के रह गया है। अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का बुरा हाल है। गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के इलाज में तमाम बाधाएं डाली जाती है।

उन्होंने कहा कि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में असाध्य रोगों के लिए बजट खत्म हो जाने से इलाज बंद हो गया है। दवाएं व इम्प्लांट सप्लाई करने वाले उधारी ज्यादा होने से बीच में सप्लाई रोक देते हैं। इसका खामियाजा मरीजों को ही उठाना पड़ता है।

वहीं समाजवादी सरकार में एक रूपये के पर्चे पर असाध्य रोगों हार्ट, किडनी, लीवर और कैंसर के मुफ्त इलाज और जांच की व्यवस्था की गई थी। विशेषज्ञ डाक्टर सेवाएं छोड़कर जा रहे हैं।

कई विभाग कागजों पर चल रहे हैं। आए दिन डाक्टरों, रेजीडेंट्स और मरीज के तीमारदारों के बीच झगड़ें होते रहते हैं। वहां स्वस्थ माहौल नहीं रह गया है। सपा ने चक गंजरिया इलाके में कैंसर अस्पताल की स्थापना की गई थी। जो भाजपा सरकार में यह अस्पताल उदासीनता की भेंट चढ़ गया है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार सिर्फ अपने स्वार्थ साधन में ही लगी रहती है। प्रदेश के अस्पतालों की दुर्दशा की क्या कहें राजधानी में ही लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, बलरामपुर अस्पताल और लोकबंधु राज नारायण अस्पताल सब अव्यवस्था के शिकार हैं।

यहां कर्मचारियों का समय से वेतन का भुगतान तक नहीं हो रहा है। कई अस्पतालों में रेप, वसूली की दर्दनाक घटनाएं हुई हैं। लोकभवन में बैठे भाजपा सरकार के शीर्ष व्यक्तियों, चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के मंत्रियों का ध्यान इन अस्पतालों पर नहीं जाता है।

भाजपा की सरकार के कानों तक मरीजों और गरीबों की आवाज नहीं पहुंच रही है। लेकिन जनता जब उठ खड़ी होती है तो उसके रास्ते से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

Loading...

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहार पर विशेष ट्रेनों का संचालन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा रेल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com