लखनऊ। गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी व अभिनेता रवि किशन ने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह चुनाव प्रचार का आगाज करने के लिए निकल गए। वह आज गोरखपुर से प्रचार की शुरुआत करेंगे। इस दौरान रवि किशन ने गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सब दिखाता है कि जब एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बनता है तो कैसे कुछ लोग उसे हटाना चाहते हैं। ये चुनाव देशद्रोह बनाम राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार बनाम सदाचार का है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन एक फ्लॉप शो है तो वहीं कांग्रेस अपना पता तलाश रही है। देश को तोड़ने वाले एक साथ आ गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव आतंकवाद के खिलाफ है। देश प्रेम के लिए है। जिसके चलते मैं हर घर जाऊंगा, हर दरवाजा खटखटाऊंगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होगी। सब दिखाता है कि जब एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बनता है तो कैसे कुछ लोग उसे हटाना चाहते हैं। ये चुनाव देशद्रोह बनाम राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार बनाम सदाचार का है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन एक फ्लॉप शो है तो वहीं कांग्रेस अपना पता तलाश रही है। देश को तोड़ने वाले एक साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आतंकवाद के खिलाफ है। देश प्रेम के लिए है। जिसके चलते मैं हर घर जाऊंगा, हर दरवाजा खटखटाऊंगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होगी।
Check Also
आज भारतीय रेलवे द्वारा भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू की जा रही हैं : प्रधानमंत्री मोदी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मालदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat