ब्रेकिंग:

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन, पुलिस ने की लाठी चार्ज

अशाेेेक यादव, लखनऊ। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। समझाने पर नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और सपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

शुक्रवार को काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता विधानसभा के सामने पहुंच गए और वहां पर प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ता सरकार विरोधी हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे। वह मोदी और योगी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर हिरासत में लिया और बाद उन्हें कैंट थाने ले जाया गया।

यहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते पखवाड़े से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। सरकार की गलत नीतियों के चलते देश आर्थिक समस्‍याओं से गुजर रहा है। साधारण लोगों के लिए रोजी-रोटी का संकट आ गया है।

लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम आदमी के जीवन को और मुश्किल बना रही है। किसानों पर भी डीजल की महंगाई भारी पड़ रही है। आजादी के बाद पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक हो गए हैं। इससे जनता में भारी आक्रोश है।

Loading...

Check Also

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com