ब्रेकिंग:

पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां विसर्जित करने उनके पैतृक गांव पहुंचे CM, बदले कार्यक्रम से स्थानीय लोगों में नाराजगी

लखनऊ-आगरा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे. बटेश्वर पहुंचने के बाद सीएम योगी ने रानीघाट पर अटल जी की अस्थियों को यमुना में विसर्जित किया. इस दौरान उनकी बेटी नमिता भट्टाचार्य अपने परिवार सहित वहां मौजूद रहीं. अस्थि विसर्जन के बाद सीएम जैन मंदिर पहुंचे जहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक आवास को स्मारक बनाने की घोषणा की, फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी को अस्थि विसर्जन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक घर भी जाना था. लेकिन, वे वहां नहीं पहुंच पाए और दूसरे कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इसकी वजह से लोगों का गुस्सा भड़क गया. उन्हें भरोसा था कि वे उनके पैतृक घर भी पहुंचेंगे और विकास की नई योजनाओं की घोषणा करेंगे.

स्थानीय लोगों में इससे नाराजगी थी. उन्होंने बताया कि हमें सीएम के दौरे से काफी उम्मीदें थी. हमें भरोसा था कि वे यहां आएंगे तो बटेश्वर की तकदीर बदलेगी. गांव और आसपास के इलाकों में जो कमी है उस कमी को पूरा किया जाएगा. साथ ही विकास की घोषणाएं की जाएंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. हम इससे निराश हैं.

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com