पेशावर: पाकिस्तान ने सोमवार को देशव्यापी पोलियो रोधी अभियान शुरू किया। इसके तहत पांच साल से कम उम्र के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। पाकिस्तान को ऐसे देशों में गिना जाता हैं जहां पोलियो का प्रकोप सबसे अधिक है। पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के राष्ट्रीय समन्वयक राणा सफदर ने कहा कि अभियान देश के चार प्रांतों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर एवं गिलगित-बाल्टिस्तान में भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देश के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है।
इस काम में दो लाख साठ हजार पोलियो उन्मूलन कर्मियों को शामिल किया जाएगा। पाकिस्तान पोलियो के सबसे अधिक प्रकोप वाले दुनिया के तीन देशों में शामिल है। पाकिस्तान के अलावा नाइजीरिया और अफगानिस्तान भी इस सूची में शामिल हैं। पाकिस्तान को ऐसे देशों में गिना जाता हैं जहां पोलियो का प्रकोप सबसे अधिक है। पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के राष्ट्रीय समन्वयक राणा सफदर ने कहा कि अभियान देश के चार प्रांतों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर एवं गिलगित-बाल्टिस्तान में भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देश के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। इस काम में दो लाख साठ हजार पोलियो उन्मूलन कर्मियों को शामिल किया जाएगा। पाकिस्तान पोलियो के सबसे अधिक प्रकोप वाले दुनिया के तीन देशों में शामिल है।
Check Also
कनाडा से भी अधिक प्रभावशाली है उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली : सीएचसीसी प्रतिनिधिमंडल
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स (सीएचसीसी) के 25 सदस्यीय …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat