ब्रेकिंग:

पहली बार आलिया भट्ट संग ब्रेकअप पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा, कहा- हमारा रिश्ता…

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहती है। लेकिन क्या आप जानते है रणबीर से पहले आलिया सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही थी। दोनों का अफेयर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सेट से शुरू हुआ था। करीब 4 साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हाल ही में सिद्धार्थ ने पहली बार आलिया से ब्रेकअप को लेकर बयान दिया है। दरअसल, सिद्धार्थ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। यहीं पर सिद्धार्थ ने अपने और आलिया के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा, हम इसके बाद कभी नहीं मिले।

हमारा रिश्ता सामाजिक था। मुझे नहीं लगता कि ये कड़वा था। इसे खत्म हुए अब समय हो गया है। मैं उन्हें डेट करने से भी कई साल पहले से जानता था। मैंने उनके साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पहला शॉट दिया था तो इसीलिए ये अब इतिहास है। क्यों दो लोग साथ नहीं रहना चाहते और ऐसा फैसला करने के पीछे हमेशा कोई कारण होता है। उस वक्त काफी उतार-चढ़ाव थे। जब आप उससे खुद को बाहर निकाल लेते हैं तो आपको सिर्फ अच्छी और खुशी वाली यादें याद रहती है। बता दें कि इन दिनों आलिया रणबीर को डेट कर रही है। ये दोनों जल्द ही फिल्म ब्राह्मस्त्र में नजर आएंगे।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com