ब्रेकिंग:

पत्नी मान्यता संग क्वालिटी टाइम बिता रहे है संजय दत्त, सामने आई ग्लैमरस तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों पत्नी मान्यता के साथ हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हॉलिडे एंजॉय कर रहे है। इस खास पल की उन्होंने कुछ तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की है, जिसमें वह दोनों बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में दिख रहे है। टूर पर गई मान्यता ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, जिंदगी को आप अपने-अपने द्वारा ली जानी वाली सांस से माप नहीं सकते हैं। वहीं, इससे पहले दोनों को दीपावली पर एक साथ बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाते देखा गया था।

वैसे तो संजय दत्त का अफेयर बॉलीवुड की बहुत एक्ट्रेस से रहा लेकिन, मान्यता से उनका रिश्ता काफी अनूठा है। बता दें कि दोनों की शादी साल 2008 में हुई थी। बताया जाता है कि जब संजय अपने बुरे दौर से गुजर रहे थे तो उस दौरान मान्यता ने उनका बखूबी साथ निभाया। इस दौरान मान्यता संजय के साथ कदम से कदम मिलाकर चली। शादी के दो साल बाद 22 अक्टूबर को ही दोनों को ट्विंस हुए। हाल ही में दोनों को अपने बच्चों का जन्मदिन मनाते देखा गया था।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com