ब्रेकिंग:

पति सैफ और बेटे तैमूर संग पेरिस में छुट्टियां मना रही करीना कपूर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान संग पेरिस में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में करीना और तैमूर की एक तस्वीर सोशल साइट पर वायरल हो रही है। तस्वीर में तैमूर करीना की गोद में नजर आ रहे हैं। इस दौरान तैमूर ब्राउन शूज और फ्लफी जैकेट पहने क्यूट लग रहे हैं। वहीं करीना ब्लू जींस और ब्राउन स्वैटर पहने खूबसूरत लग रही हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।  बता दें कि तैमूर ने मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर मनाया था। इश दौरान की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं।

बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं।

Loading...

Check Also

‘सत्या साची’ आनंदिता बोलीं, “भाई दूज का रिश्ता सिर्फ भाइयों तक क्यों सीमित.. ? बहनें भी होती हैं सच्ची साथी”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : भाई दूज भाई–बहन के प्यार और रिश्ते की मजबूती को …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com