ब्रेकिंग:

पति से 10 साल बड़ी हैं प्रियंका, अक्सर होती हैं ट्रोल, अब रिश्ते को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकन सिंगर पति निक जोनस में 10 साल अंतर है। इसी वजह से अभी भी प्रियंका को कई बार सोशल मीडिया में ट्रोल होना पड़ता है। हाल ही में एले मैगजीन को दिए इंयरव्यू में प्रियंका ने कहा कि जो लोग उम्र को लेकर भद्दे कमेंट करते हैं वह बकाई में बहुत क्रूर हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने दिसंबर 2018 में सिंगर निक से जयपुर में शादी की थी। प्रिंयका की उम्र शादी के समय 36 और निक की 26 साल थी।इसके बाद से ही मीडिया में इनकी उम्र को लेकर कई नेगेटिव बातें लिखी गई। एक मीडिया हाउस ने लिखा कि क्या प्रियंका और निक का लव रियल है। तो वहीं एक आर्टिकल में लिखा गया कि प्रियंका ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट हैं। प्रियंका ने इंटरव्यू में कहा कि अगर लड़के की उम्र ज्यादा हो तो कोई इस पर बात भी नहीं करता, बल्कि लोग ऐसा होना पसंद करते हैं। वहीं, प्रियंका और निक की उम्र को लेकर लिखे जाने वाले आर्टिकल का प्रियंका की ससुराल वालों ने भी विरोध किया और पूरा परिवार प्रियंका के साथ हैं। प्रियंका कहती हैं कि क्या मैं निक संग अपनी शादी पर गर्व नहीं महसूस कर सकती, क्योंकि वह उम्र में छोटे हैं।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com