ब्रेकिंग:

पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करें पदाधिकारीः पूर्व विधायक

बैठक को सम्बोधित करते पूर्व विधायक



छिबरामऊ। सपा की मासिक बैठक शुक्रवार को पूर्व विधायक के आवास पर हुई। यहां पूर्व विधायक ने कहा पंचायत चुनाव में पार्टी जो निर्णय लेगी उस प्रत्याशी की भरपूर मदद की जाएगी। इसके साथ ही पदाधिकारी भी घोषित प्रत्याशी का ही प्रचार प्रसार करें।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार नाम बदलने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहाँ की कृषि कानूनों पर केंद सरकार ने किसानों के बजाय उधोगपति को लाभ पहुचाया है। उन्होंने कार्यकताओ को गांव गांव जाकर सपा सरकार की नीतियों को लोगांे तक पहुचाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि सपा सरकार में बनवाये गए विद्यालय व अस्पतालों में अभी तक कर्मचारी की नियुक्ति नही हो पाई है। सड़को पर पैचबर्क का कार्य कागजांे पर चल रहा है। सभी विभागों में भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठाकर वसूली का काम किया जा रहा है। इस दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, सुरेश वर्मा, डॉ धमेंद्र प्रताप, अनामिका अग्रवाल, प्रिया सक्सेना, हदय नारायण दुवे, आलोक दुबे, कुँवर जितेंद्र पाल, राजीव गुप्ता ,डॉ जैनेन्द्र प्रताप, अतीक, देवेंद्र यादव प्रधानचार्य, सुखदेव, पंकज सिंह, रोविन सिंह, नूर बेगम, अंकुर सिंह यादव, राजन, राहुल सिंह राजन यादव, विवेक यादव, अज्जू यादव, नितिन यादव, अभिषेक, राजीव आदि मौजूद रहे।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com