ब्रेकिंग:

नौकरियों के संकट से पल्ला झाड़ रही है भाजपा सरकार: माकपा

नई दिल्ली।  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश में नौकरियों के संकट से अपना पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एक साक्षात्कार में की गई उस टिप्पणी की पृष्ठभूमि में दिया है।

जिसमें कहा गया था कि कम्युनिस्ट लोग सिर्फ सरकारी नौकरी को रोजगार मानते हैं। येचुरी ने ट्वीट किया, ”तो अमित शाह कह रहे हैं कि नौकरी मांगना कम्युनिस्ट विचार है। भाजपा पूरी तरह से पल्ला झाड़ रही है। हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा जुमला था। बड़ी संख्या में रिक्तियों को भरिये। निजीकरण ने नौकरियों में आरक्षण को नष्ट कर दिया है।

भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से सदियों पीछे धकेला जा रहा है। माकपा नेता ने शाह पर निशाना साधते हुए उनके एक अखबार को दिए साक्षात्कार की क्लिप को भी साझा किया।

Loading...

Check Also

भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक में रेलवे कर्मचारियों को बीमा लाभ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : भारत के दो प्रमुख संस्थानों – दुनिया के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com