
अशाेेेक यादव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा में हैं। मुख्यमंत्री ने यहां सेक्टर-39 में टाटा टस्ट के सहयोग से स्थापित कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना महामारी की चिकित्सा सेवाओं और सुविधाओं की समीक्षा भी की।
अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थापित किए गए एकीकृत नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस कक्ष से पूरे जनपद के सर्विलांस एवं परीक्षण आदि कार्यों को माॅनीटर किया जा रहा है।
नोएडा के बाद मुख्यमंत्री सहारनपुर जाएंगे। जहां जनपद अधिकारियों के साथ बैठक कोविड-19 संबंधी समीक्षा बैठक करेंगे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat