जालन्धर : टीम इंडिया भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बगैर टी-20 सीरीज से ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुुरुआत करेगी। धोनी को बीते महीने वेस्टइंडीज के साथ हुई टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना नहीं गया था। धोनी की जगह अब बीसीसीआई नए विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत पर भरोसा जता रही है। इसी बीच भारत को 1983 विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव ने कहा है कि धोनी को अब अपना टी-20 करियर खत्म मान लेना चाहिए। कपिल देव ने एक कार्यक्रम के दौरान धोनी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अब फैंस को यह मान लेना चाहिए कि धोनी की उम्र हो चुकी है। वह 20 साल के लड़के की तरह तो खेल नहीं सकता। उन्होंने देश के लिए जो भी किया वह बहुत अच्छा है। लेकिन अगर हम अभी भी उनसे उम्मीद रखेंगे कि वह आगे भी शानदार क्रिकेट खेलते रहेंगे तो यह गलत होगा। बता दें कि धौनी ने अब तक 93 टी-20 मैच खेले है, इन मैचों में धौनी के बल्ले से 37.17 की औसत से 1487 रन बनाए हैं। कपिल देव ने इसके साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि विराट एक स्पेशल खिलाड़ी है। जिन खिलाडिय़ों में टैलेंट होता है और वह उसके बाद लगातार मेहनत करते हैं तो वह सुपर ह्मूमन बन जाते हैं। कोहली आज अगर इस ऊंचाई पर मौजूद है तो इसके पीछे वजह उनका टैलेंट और मेहनत ही है।
Check Also
जिज्ञासा कप – सीजन 1 – मैच – 2 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवेंजर्स इलेवन को हराया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार खेले गए जिज्ञासा कप सीजन-1 के दूसरे मुकाबले …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat