ब्रेकिंग:

दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला व बच्ची की मौत

मसौली/ बाराबंकी। फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम पल्हरी के निकट अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला व बच्ची की मौत हो गयी। जबकि 6 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासी कल्लू की 25 वर्षीय पत्नी नूरबानो अपने 6 वर्षीय पुत्र अरशद व 3 वर्षीय पुत्री नाजिया के साथ ग्राम पल्हरी जा रही थी। वाहन से उतर कर नूरबानो बच्चो के साथ सड़क पार कर रही थी इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे नूरबानो की मौके पर ही मौत हो गयी। तथा गम्भीर रूप से घायल बच्चों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जिसमें इलाज के दौरान नाजिया की भी मृत्यु हो गयी।

तथा अरशद की हालात गम्भीर बनी हुई है। जबकि 6 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासी कल्लू की 25 वर्षीय पत्नी नूरबानो अपने 6 वर्षीय पुत्र अरशद व 3 वर्षीय पुत्री नाजिया के साथ ग्राम पल्हरी जा रही थी। वाहन से उतर कर नूरबानो बच्चो के साथ सड़क पार कर रही थी इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे नूरबानो की मौके पर ही मौत हो गयी। तथा गम्भीर रूप से घायल बच्चों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जिसमें इलाज के दौरान नाजिया की भी मृत्यु हो गयी। तथा अरशद की हालात गम्भीर बनी हुई है।

Check Also

राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता–2026 का समापन, 18 मंडलों के 1244 युवाओं ने दिखाया उत्कृष्ट कौशल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में इंडिया …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com