ब्रेकिंग:

दो दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी, दो सगी बहनों को पुलिस ने किया बरामद

लखनऊ। घर से बगैर बताए निकली दो सगी बहनों को काकोरी पुलिस ने कस्बा स्थित एक घर से बरामद कर लिया। बरामद की गई दोनों बहने नाबालिक हैं।पुलिस का कहना है कि परिजनों से विवाद के बाद घर से भाग निकली थी। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। काकोरी थानाध्यक्ष ने बताया कि कस्बा निवासी किसान ने बीती 5 तारीख को थाने पर तहरीर दी थी कि उसकी 15 व 16 साल की दो बेटियां बीती 4 तारीख की रात से गायब हैं। तहरीर के आधार पर दोनों बहनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी।

जिसके आधार पर सर्विलांस सेल की मदद से छानबीन की गई तो वह दोनों सगी बहने कस्बे के पास ही स्थित गांव के एक मकान में पाई गई। जिसे महिला पुलिस की मदद से सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनो बहिनों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस मामले में किसी की संलिप्त नहीं पाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। काकोरी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों किशोरिया कम उम्र की हैं। इन्हें मोबाइल चलाने की लत थी।इसी बात को लेकर घर में अक्सर वाद विवाद होता था।

बीती 4 तारीख को भी पिता ने दोनों बहनों को मोबाइल चलाने को लेकर कसकर डांट फटकार लगाई थी। जिससे दोनों बहने नाराज हो गई थी। देर शाम वह दोनों घर से प्लानिंग बनाकर निकल गई थी।जिन्होंने पास के ही गांव में एक कमरा किराए पर लिया था। जिसमें वह रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किस आधार पर गांव के लोग ने किशोरियों को कमरा किराए पर दिया था। अगर इसमें किसी अन्य की संलिप्तता पाई जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशोरियों को परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और उप्र जेल प्रशासन और सुधार सेवाओं के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जेल प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com