ब्रेकिंग:

देहरादून: तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में होगा।

बुधवार सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

तीरथ पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद हैं। देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना गया।

इन सबके बीच अन्य दावेदारों के नाम जो सीएम की दौड़ में शामिल किए जा रहे थे, उनके समर्थकों में निराशा है। साथ ही राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि तीरथ पद के लिए योग्य हैं वे भाजपा के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाएंगे।

Loading...

Check Also

भारतीय सेना ने लैंसडाउन में आयोजित की संगोष्ठी : “अंतर्निर्मित जड़ें : साझा भारत – तिब्बती विरासत”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / लैंसडाउन : गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन के सुरजन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com