
अशाेेेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह कागुरुवार देर रात निधन हो गया। 4 महीने पहले भी दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह को माइनर हार्ट अटैक पड़ा था। जिसके चलते वह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।
गुरुवार देर रात तकरीब 12.30 बजे अस्पताल में ही उन्होनें अपनी आखरी सांस ली। उनकी उम्र 75 साल से अधिक थी। विधायक जन्मेजय सिंह देवरिया से लखनऊ विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए आए थे।
उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। जन्मेजय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक ने शोक संवेदना जतायी है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat