
अशाेक यादव, लखनऊ। चीन से फैले कोरोना वायरस के बाद अब बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत शुरू हो गयी है। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कौवे और बगुलों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोग बर्ड फ्लू की आंशका से दहशत में आ गये।
दरअसल भटनी थाना क्षेत्र के खजूरी करौता और रामपुर कारखाना बरहज थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों के आसपास 6 कौवे और एक बगुला अलग-अलग स्थानों पर मृत पाये गये। यह बात पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे।
स्थानीय लोगों के बीच बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही कौवों और बगुलों के मरने के बारे में जानकारी मिली वहां टीम पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मृत कौवों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। टीम सभी पक्षियों के शवों को लैब में जांच के लिए ले गयी। वहीं आज यानि शनिवार को 7 पक्षियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat