ब्रेकिंग:

दुबई ने दी अनूठी श्रद्धांजलि, श्रीलंका के झंडे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

दुबई: श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर आत्मघाती बम हमलों में मारे गये लोगों के प्रति एकजुटता दिखाते हुये दुबई की ऐतिहासिक इमारत बुर्ज खलीफा को उस देश के झंडे के रंग वाली रंगीन रौशनी में रौशन किया गया। दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे अधिक लोकप्रिय गगनचुंबी इमारत को वीरवार को श्रीलंका के झंडे के रंग में रौशनी से रोशन किया गया तथा सहिष्णुता एवं सह-अस्तित्व पर निर्मित दुनिया की उम्मीद व्यक्त की गई। गगनचुंबी इमारत के अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर एक ट्वीट के मुताबिक कि बुर्ज खलीफा श्रीलंका के साथ एकजुटता में रंगा हुआ है।

यहां सहिष्णुता और सह-अस्तित्व पर निर्मित दुनिया है। बुर्ज खलीफा के अलावा अबू धाबी में प्रमुख स्थानों को भी श्रीलंका के राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा गया।  रिपोर्ट में बताया गया है कि द अमीरात पैलेस, शेख जायेद ब्रिज, एडीएनओसी बिल्डिंग, कैपिटल गेट उन इमारतों में शामिल थे जिसे श्रीलंका के राष्ट्रीय ध्वज के रंग वाली रौशनी से रौशन किया गया। माना जा रहा है कि एक स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के नौ आत्मघाती सदस्यों ने तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में विस्फोट किया जिसके बाद श्रीलंका में अभी भी स्थिति अस्थिर बनी हुई है। हमले में 253 लोग मारे गये और 500 से अन्य लोग घायल हो गये।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com