ब्रेकिंग:

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस साल इस समय का सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Check Also

“हम शांति चाहते हैं, लेकिन पुतिन युद्ध का आदमी है।”: जेलेंस्की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत के हैलिफैक्स में कनाडाई प्रधानमंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com